ISI डिटेक्टिव को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दी 10 साल कैद की सजा, 13 साल के बाद…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

District Court gave 10 Years Imprisonment to ISI Detective: शनिवार को ADJ-8 राम अवतार प्रसाद की अदालत ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के Detective यानी जासूस फैसल रहमान उर्फ गुड्डू को 13 साल बाद 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

साथ ही 50 हजार का अर्थदंड भी निर्धारित किया है। बता दें कि रांची के डोरंडा स्थित Firdausnagar के मनीटोला का फैसल अभी बेल पर था। सजा सुनाए जाते ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 1997 में फैसल का निकाह मौसी की बेटी साइमा से कराची में हुआ था। उसकी पत्नी पाकिस्तान में लेक्चरर है। वह भारत भी आ चुकी है।

साल 2011 में ATS ने किया था अरेस्ट

DGC क्रिमिनल दिलीप अवस्थी व ADGC अरविंद डिमरी के अनुसार, 18 सितंबर 2011 को ATS ने मुखबिर की सूचना पर मरे कंपनी पुल के पास ATM के अंदर रांची के डोरंडा में फैसल को गिरफ्तार किया था।

उसके पास से पाकिस्तानी सिम, कई टिकट, Voter ID, हाथ से बनाया नक्शा और कई कोड वर्ड में लिखे कागज बरामद हुए थे।

रांची और पटना से बनवाया था पासपोर्ट

फैसल ने पुलिस को बताया कि वह कैंट क्षेत्र की जानकारी लेने के लिए आया था। उसने दो पासपोर्ट बनवा रखे थे। एक पटना से 1980 में बनाया था। फिर रांची से भी बनवा लिया।

BA की पढ़ाई करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने रशिया चला गया था। पहले पासपोर्ट के जरिए वह अपनी मौसी के घर कराची गया था।

Share This Article