Latest Newsविदेशशी जिनपिंग के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

शी जिनपिंग के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Xi Jinping’s Oath: अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शी जिनपिंग (Xi Jinping) इस कदर चिढ़े हैं कि वह इस कार्यक्रम से किनारा ही करना चाहते हैं।

टैरिफ बढ़ाने की धमकी के बीच रिपोर्ट में कहा गया है कि शी जिनपिंग के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना ना के के बराबर है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अमेरिका में चीन के राजदूत अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।

Donald Trump के कार्यकाल के लिए 20 जनवरी को शपथ ग्रहण होना है। इस कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी आमंत्रित किया गया है।

जेडी वेन्स के फोन हैकिंग की भी की गई थी कोशिश 

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद शी जिनपिंग की तरफ से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा था कि टैरिफ और टेक्नॉलजी को लेकर लड़ाई में जीत किसी की नहीं होने वाली है।

उन्होंने कहा कि चीन अपने हितों की रक्षा करने में पीछे नहीं रहेगा। अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते पिछले कुछ सालों से अच्छे नहीं हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 60 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।इसके अलावा ट्रंप ने यह भी कहा था कि अगर चीन फेंटेनाइल पर लगाम नहीं लगाता तो 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क भी लगा दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने साथियों को डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल का काम सौंप दिया है। वहीं गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हमारी कुछ मुद्दों को लेकर बातचीत होती रहती है। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी एजेंसियों ने चीन पर आरोप लगाया था कि वह टेलीकॉम कंपनियों को हैक करने की कोशिश कर रहा है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति JD Wayans के फोन हैकिंग की भी कोशिश की गई थी।

spot_img

Latest articles

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

BJP को नया नेतृत्व, बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

Babulal Marandi wishes BJP a new Leadership: झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal...

साहस की मिसाल बनी मां, नाले में गिरे दो बच्चों में से एक को बचाया

Mother Exemplifies Courage: सदर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार को एक...

अजरबैजान से पकड़ा गया कुख्यात अपराधी सुनील मीणा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने लिया रिमांड

Notorious Criminal Sunil Meena Arrested from Azerbaijan: अजरबैजान में गिरफ्तार हुए कुख्यात अपराधी सुनील...

खबरें और भी हैं...