जैप 1 पहुंचे बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव, अधिकारियों से मिलकर यादें की ताजा

बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ. अरुण उरांव वर्षों बाद जैप-1 पहुंचे। पूर्व कमांडेंट ने अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर पुरानी यादें साझा कीं और परिसर का दौरा किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक और जैप 1 के पूर्व कमांडेंट डॉ अरुण उरांव वर्षों बाद राज्य के प्रतिष्ठित गोरखा बटालियन के कार्यालय जैप 1 पहुंचे। उन्होंने कमांडेंट के तौर पर वर्ष 2004- 05 में इस बटालियन को कमांड किया था। इस मौके पर उन्होंने जैप 1 के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताजा किया। बाद में सोशल मीडिया पर इस मौके की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि परिसर की तस्वीर जरूर बदली है पर पुराने अधिकारियों का स्नेह अभी भी बरकरार है । धुंधली यादों का साया थोड़ा धूमिल हुआ। डॉ अरुण उरांव ने यहां जैप वन का मैदान देखा और उस कक्ष में भी गए जहां कभी वे बतौर कमांडेंट अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते थे।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।