Latest Newsझारखंडपाकिस्तान में अब सड़कों व राजमार्गो पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

पाकिस्तान में अब सड़कों व राजमार्गो पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक अनूठी पहल के तहत अब देश के सभी राजमार्गों और मोटरवे नेटवर्क की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात करेगा।

मीडिया रिपोर्ट से रविवार को इसकी जानकारी मिली।

नेशनल हाईवे और मोटरवेज पुलिस के सूत्रों का हवाला देते हुए द जियो न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रणाली एक-दो सप्ताह में लागू हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, यह प्रणाली सड़कों पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड रखेगी।

इससे न केवल यातायात को सुगम, नियंत्रित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि अपराधों पर समय रहते प्रभावी तरीके से नकेल कसने में भी मदद मिलेगी।

ड्रोन द्वारा इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल अपराधियों को पकड़ने में किया जा सकता है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ड्रोन की तकनीक का उपयोग इस महीने के अंत में मोटरवे पर कुछ बिंदुओं पर किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस परियोजना को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग और मोटरवे पुलिस (एनएचएमपी) मुख्यालय में 12 फरवरी को एक बैठक हुई थी।

इसको एनएचएमपी के महानिरीक्षक सैयद कलीम इमाम ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया था। इस बैठक में देश भर अधिकारियों ने भाग लिया था।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...