डीएसपीएमयू में कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

डीएसपीएमयू की सिंडिकेट बैठक में कमजोर विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल क्लास शुरू करने सहित कई शैक्षणिक, वित्तीय और प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dr Shyama Prasad Mukherjee University : रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में कुलपति प्रो. डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हुई। जिसमें कमजोर विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल क्लास शुरू करने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। लंबे अंतराल के बाद हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, वित्तीय और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

विश्वविद्यालय प्रशासन अब उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रिमेडियल क्लास संचालित करेगा, जो पढ़ाई में पीछे छूट रहे हैं। इन कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक कमियों को दूर करना और विषयों पर उनकी पकड़ मजबूत बनाना है।

कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य सिर्फ परीक्षा लेना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। अतिरिक्त मार्गदर्शन मिलने से छात्रों के शैक्षणिक स्तर और परीक्षा परिणाम दोनों में सुधार होगा।

समितियों के प्रस्तावों को हरी झंडी

सिंडिकेट ने एकेडमिक काउंसिल और फाइनेंस कमेटी द्वारा भेजे गए प्रस्तावों व वित्तीय निर्णयों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इससे यूनिवर्सिटी के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

बैठक में सिंडिकेट के सदस्यों, विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इन निर्णयों से संस्थान का शैक्षणिक माहौल और अधिक बेहतर होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।