डीयू: पहले चरण में 63,756 छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में लिया प्रवेश

दिल्ली विश्वविद्यालय में सीएसएएस के तहत स्नातक प्रवेश का पहला चरण पूरा हुआ। कुल 63,756 छात्रों ने दाखिला लिया, जबकि हजारों छात्रों ने सीट अपग्रेड और फ्रीज विकल्प चुना।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय ने संयुक्त सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) के तहत स्नातक प्रवेश का पहला चरण पूरा कर लिया है और इस प्रक्रिया में कुल 63,756 छात्रों को दाखिला मिला है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक प्रवेश पाने वाले 15,265 अभ्यर्थियों ने आवंटित सीट को ‘फ्रीज’ करने का विकल्प चुना है, जबकि 48,153 ने अगले चरण में अपनी पसंद के बेहतर पाठ्यक्रम या महाविद्यालय पर विचार किए जाने के लिए ‘अपग्रेड’ का विकल्प चुना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।