दुमका में कांवरियों को ले जा रही कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के दुमका हंसडीहा मुख्य मार्ग (Dumka Hansdiha Main Road) पर कुरमाहाट के समीप मंगलवार की सुबह बासुकीनाथ नाथ (Basukinath Nath) से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।

हादसे में चालक की मौत (Death Of The Driver) हो गई जबकि चार कांवरिए घायल हो गये।

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट पहुंचाया गया। बताया गया है कि कार में कुल पांच कांवरिए सवार थे।

कार में सवार डब्लू शर्मा बाल-बाल बच गया

सभी बासुकीनाथ से पूजा-अर्चना कर घर बिहार के रोहतास लौट रहे थे। मृतक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल शर्मा (Rahul Sharma) के रूप में हुई है।

घायलों में गोविंद शर्मा, रितेश शर्मा, सरोज शर्मा एवं कामेश्वर शर्मा हैं। कार में सवार डब्लू शर्मा (Dablu Sharma) बाल-बाल बच गया।

Share This Article