दुमका में यहां घर में लगी आग, महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: फूस के घर में आग लगने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बाकीजोड़ गांव में देर रात घटी।

मृतक महिला पकलू चौड़े (60) पत्नी स्व बड़का सोरेन है। घटना में पूरा सामान जलकर राख हो गया।

मृत महिला के छोटे बेटे चुंडा सोरेन ने बताया कि घर पर उसकी मां अकेली थी और आग लग जाने के बाद जब हो हल्ला सुनकर वह अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचा।

तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुका था। उसे बचाया नहीं जा सका। महिला के चार पुत्रों में से तीन पुत्र बाहर बंगाल में रहते हैं, जबकि सबसे छोटा पुत्र उसी गांव में अलग घर बना कर रहता है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और छानबीन कर रही है।

Share This Article