Latest Newsझारखंडदुमका की युवती का चाकू की नोंक पर अपहरण, दुष्कर्म के बाद...

दुमका की युवती का चाकू की नोंक पर अपहरण, दुष्कर्म के बाद दिल्ली में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Girl Kidnapped and Raped Case: चाकू की नोंक पर जबरन युवती को उठा कर दुष्कर्म (Rape) करने के बाद दिल्ली में बेचने के प्रयास का मामला रविवार काे सामने आया है।

दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव की एक युवती ने घटना को लेकर मामला दर्ज कराया है। युवती के अनुसार बीते सात दिसंबर की शाम वह गांव के एक किराने की दुकान से वापस लौट रही थी इसी दौरान बनियारा गांव निवासी दूसरे समुदाय के महावीर मरीक एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचा और चाकू की नोंक पर उसे जबरन बाईक पर बैठा कर हंसडीहा स्टेशन (Hansdiha Station) ले गया। लेकिन ट्रेन न मिलने की वजह से उसे वहां से किसी अंजान जगह पर ले गया और पूरे रात उसके साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन आराेपित उसे भागलपुर ले गया और वहां से दिल्ली। दिल्ली पहुंचने के बाद वहां भी दो दिनों तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इसी बीच 11 दिसंबर को आरोपित अपने सहयोगियों के साथ उसे पांच लाख रुपए में बेचने वाला था। आरोपित ने दिल्ली में ही किसी से उसका सौदा भी कर लिया था।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपिताें की तलाश में जुट गई

उसे बेचने के लिए आरोपित उसे लेकर तय स्थान पर जा ही रहा था कि इसी दौरान उसके पिता उसे ढूंढते हुए दिल्ली पहुंच गए और वह बिकने से बच गई। जिसके बाद उसके पिता उसे वापस लेकर घर लौट आए।

घर पहुंचने पर आरोपित के चाचा बिहारी मरीक ने उसके घर आकर पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार (Rude Behavior) करते हुए धमकी देने लगा कि अगर घटना को लेकर कहीं भी शिकायत पहुंची तो क्षेत्र में दोनों समुदाय का दंगा करवा देंगे और सारा इल्ज़ाम उनलोगों पर आएगा।

युवती ने आरोपित के एक भाई और भाभी पर भी सहयोग का आरोप लगाया है। मामलें को लेकर पुलिस ने BNS 64(2)(M), 62, 46, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपिताें की तलाश में जुट गई है।

इस संबंध में हंसडीहा थाना प्रभारी (Hansdiha Police Station in-charge) प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपिताें के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अनुसंधान कर रही है। आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...