तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, महिला की मौत दो की हालत गंभीर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Heavy Collision: दुमका जिले के जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर घोरटोपी गांव (Ghortopi Village) के समीप शुक्रवार की सुबह मछली लोडेड तेज रफ्तार Pickup Van और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल है।

मृतक महिला की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के लतबेरवा गांव निवासी 26 वर्षीय हिरामनी मुर्मू के रूप में हुई है। मृतका के पति 32 वर्षीय विनोद सोरेन और लता घोरमारा गांव का रहनेवाला 18 वर्षीय पूनम हांसदा गंभीर रूप से घायल हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण रोड पर ब्रेकर बनाने और साथ में मुआवजे देने की मांग करने लगे।

जिसके बाद घटना की सूचना पाकर जरमुंडी SDPO पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और आर्थिक मदद की। CO ने सरकारी प्रावधान के तहत दिये जाने वाले सरकारी मदद का भरोसा दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है। साथ ही दोनों घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया गया।

कैसे हुई दुर्घटना

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मछली लोडेड Pickup Van बासुकिनाथ से नोनीहाट की ओर जा रहा था। उसी समय बाइक पर सवार तीन लोग बाई पास सड़क से मुख्य सड़क पर आ गया। इसी दौरान अचानक दोनों एक-दूसरे से टकरा गए।

दुर्घटना के बाद गाड़ी के अगले हिस्से में महिला फंस गयी और करीब 100 फीट तक उसे घसीटते हुए ले गया जिससे महिला की दर्दनाक मौत सड़क पर ही हो गई।

Share This Article