कार और बाइक में आमने-सामने हो गई टक्कर, बाइक सवार युवक की गई जान

बाइक सवार की पहचान रानेश्वर थाना क्षेत्र के कदमा गांव के नोरेन मंडल (65) के रूप मे पहचान हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुमका रामपुरहाट के मुख्य मार्ग के जबरदहा मोड के समीप कार और बाइक आमने-सामने टकराने से बाइक सवार की मौत (Death) हो गई।

शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) लाया है।

बाइक सवार की पहचान रानेश्वर थाना क्षेत्र के कदमा गांव के नोरेन मंडल (65) के रूप मे पहचान हुई है। बाइक सवार सरसडंगाल हटिया से लौट रहा था। हटिया मे चनाचूर बेचने का काम करता था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply