दुर्गा पूजा का मेला देखने आई महिला लापता, तलाश में जुटी पुलिस

दुमका में दुर्गा पूजा का मेला देखने आई राखी कुमारी अपने चार वर्षीय बेटे और नौ वर्षीय भतीजे के साथ लापता हो गईं। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : दुमका में दुर्गा पूजा के दौरान मेला देखने आई एक महिला अपने चार वर्षीय बेटे और नौ वर्षीय भतीजे के साथ लापता हो गई। महिला की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है। वह पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियाडंगाल गांव की रहने वाली है। घटना के बाद परेशान पति विक्रम सिंह ने हुनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को विक्रम सिंह अपनी पत्नी राखी कुमारी, बेटे, भतीजे और भतीजी के साथ कार से दुमका आए थे। विक्रम सिंह ग्रीनलैंड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फिलहाल महिला और दोनों बच्चों के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए उनकी तलाश में जुटी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।