Durga Puja Festival : महालया के साथ बंगाल में दुर्गा पूजा शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: रविवार को महालया के साथ ही Bangal में दुर्गा पूजा (Durga Puja) की शुरुआत हो गई है।

पुरानी परम्पराओं के मुताबिक महालया के शुभ मुहूर्त पर हजारों लोगों ने गंगा तटों पर नदी में स्नान के बाद पितरों को तर्पण किया।

बीरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज में सुबह पांच बजे दुर्गा स्तुति का प्रसारण

रविवार सुबह से ही राजधानी कोलकाता (Capital Kolkata) के बाबू घाट, फेरी घाट, नीमतला घाट समेत अन्य घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

तडके से ही यहां बड़ी संख्या में पहुंचे पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पुष्प, तिल और चावल से लोगों से मंत्रोच्चार के साथ लोगों को तर्पण करवाया है।

इस मौके पर आकाशवाणी ने भी परम्परागत रूप से बीरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज में सुबह पांच बजे दुर्गा स्तुति का प्रसारण किया गया, जिसे लोगों भक्ति और श्रद्धा भाव से सुना।

Share This Article