BRS की नेत्री के. कविता को ED ने किया अरेस्ट, दिल्ली शराब नीति मामले में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED arrested MLC BRS K. Kavita: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की MLC के. कविता को उनके हैदराबाद स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

कुछ घंटों तक चली तलाशी के बाद ED अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि उन्हें आज रात ही दिल्ली लाया जाएगा।

उनकी गिरफ्तारी की जानकारी फैलते ही शुक्रवार शाम को उनके आवास के बाहर तनाव फैल गया और लोग केंद्र और Modi Government के खिलाफ नारे लगाने लगे।

BRS के कार्यकारी अध्यक्ष और उनके भाई के.टी. रामा राव और वरिष्ठ नेता और उनके चचेरे भाई टी. हरीश राव कविता के घर पहुंचे, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। बाद में ED अधिकारियों ने उन्हें घर में जाने की इजाजत दी।

पत्रकारों से बात करते हुए BRS नेता और पूर्व मंत्री वी. प्रशांत रेड्डी ने गिरफ्तारी को ‘अवैध’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले BRS नेताओं में डर पैदा करने के लिए यह कार्रवाई की है।

प्रशांत रेड्डी ने कहा कि ED की टीम उन्हें गिरफ्तार करने की योजना के साथ आई थी। “उन्होंने कहा कि वे तलाशी लेने आए थे, लेकिन अब हमें पता चला कि वे उसे रात 8.45 बजे तक दिल्ली ले जा रहे हैं। ”

BRS नेता ने कहा कि कविता को तब गिरफ्तार किया गया, जब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED को गिरफ्तारी से रोकने का आदेश देने की मांग वाली याचिका Supreme Court में पेंडिंग है, जिस पर 19 मार्च को सुनवाई होनी है।

Share This Article