ED ने पूर्व IAS राजीव अरुण एक्का के खिलाफ लोकपाल में की शिकायत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED files Complaint Against Rajeev Arun Ekka: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व IAS राजीव अरुण एक्का के खिलाफ लोकपाल (Lokpal) में शिकायत की है।

ED ने बीते दस दिसंबर को एक पत्र लिखकर लोकपाल को राजीव अरुण एक्का (Rajeev Arun Ekka) के खिलाफ अबतक की जांच में मिले तथ्यों से अवगत कराया है।

एक्का के पास आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली

ED के जरिये राज्य में मनरेगा घाेटाला और अवैध पत्थर खनन मामले (MNREGA scam and Illegal Stone Mining Cases) की जांच के क्रम में नेताओं और अफ़सरों के करीबी विशाल चौधरी के ठिकानों पर 24 मई 2022 को छापेमारी की गई थी। इसमें राज्य सरकार के तत्कालीन गृह सचिव राजीव अरुण एक्का का कनेक्शन मिला था।

इसके बाद ED ने राजीव अरुण एक्का, उनकी पत्नी, उनके बहनोई सहित अन्य रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापेमारी किया था।

इस दौरान ED ने राजीव अरुण एक्का और उनके पारिवारिक सदस्यों के आय के स्रोत, निवेश आदि की भी जानकारी ली थी। इसमें एक्का के पास आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली थी।

Share This Article