प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा मामले में अनिल अग्रवाल की वेदांता समूह के खिलाफ छापेमारी की

वेदांता समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, फेमा उल्लंघन मामले में छापेमारी से माइनिंग सेक्टर में हलचल, विदेशी मुद्रा लेनदेन और निवेश नियमों की जांच तेज हो गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़ी जांच के तहत वेदांता समूह के खिलाफ छापेमारी की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा समझा जाता है कि खनन क्षेत्र से जुड़े इस समूह के खिलाफ यह कार्रवाई सोमवार को शुरू की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक, ये तलाशी अभियान तब शुरू हुए जब केंद्रीय एजेंसी ने FEMA एक्ट के तहत इस मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की। वेदांता के खिलाफ यह जांच कंपनी द्वारा अपने सिक्योर्ड लेनदारों से एक बड़े डीमर्जर प्लान के लिए मंजूरी मिलने के लगभग एक महीने बाद शुरू हुई है, जिसके तहत कंपनी को 5 स्वतंत्र कंपनियों में बांटा जाना है। जब ED को किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा लेन-देन में नियमों के उल्लंघन का शक होता है, तो वह FEMA के तहत कार्रवाई करती है। इसमें अधिकतर ऐसे मामले शामिल होते हैं, जिनमें अवैध रूप से विदेश में पैसा भेजा गया हो, विदेश में अवैध रूप से संपत्ति हासिल की गयी हो या विदेशी निवेश से जुड़े नियमों का पालन न किया गया हो।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।