Homeक्राइमबोकारो में 6 साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, मामला...

बोकारो में 6 साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: बोकारो (Bokaro) में बेटियों के साथ अत्याचार की (Atrocities Against Daughters) घटनाएं (Incident) लगातार हो रही हैं।

एक माह में 4 बेटियों के साथ घटना हुई। दो की अस्मत लूट ली, तो 2 के साथ दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया। इनमें दो नाबालिग हैं। ताजा घटना में मंगलवार को हरला थाना (Harla Police station) में एक FIR दर्ज हुई है।

इसके अनुसार सेक्टर-9 का रहने वाला एक अधेड़ ने छह वर्षीय बच्ची को दुर्गा पूजा (Durga Puja) के दौरान मेला घुमाने के बहाने कार में बैठाकर ले गया। उस दौरान बच्ची के साथ Rape किया।

घटना के बाद से आरोपी अपना घर छोड़कर फरार है

घटना बीते 6 अक्टूबर की है। मंगलवार को पीड़िता को लेकर जब उसकी मां बोकारो महिला थाना (Bokaro Mahila Thana) पहुंची, तो पुलिस ने आरोपी मुन्ना राय (47) पर FIR दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। घटना के बाद से वह अपना घर छोड़कर फरार हो गया है।

बच्ची के परिजनों का कहना है कि घटना के दिन वह अकेले अपने मुहल्ले की दुकान में बिस्कुट (Biscuits) खरीदने जा रही थी। उसी दौरान मुत्रा राय ने बच्ची को बुलाया।

उसे मेला दिखाने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया। करीब दो घंटे तक अपने साथ घुमाने के बाद एक जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को कुछ भी नहीं बताया

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को कुछ भी नहीं बताया। वह मां के साथ रिश्तेदार के घर चली गई। लेकिन जब 9 अक्टूबर को उसके पेट में दर्द होने लगा।

रात में उसे बुखार आ गया था। तब उसने मां को डरते हुए बताया कि उसके साथ मुना राय ने गलत काम किया है। इधर, महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने कहा है कि बच्ची को मेडिकल टेस्ट (Medical Test) के लिए भेजा गया है।

वहीं आरोपी के ठिकाने में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...