SIR अभियान में काम कर रहे BLO को चुनाव आयोग का तोहफा, झारखंड समेत कई राज्यों में मिलेगा 6 हजार रुपये

SIR अभियान में तैनात BLO और बूथ लेवल सुपरवाइजरों को चुनाव आयोग ने बड़ी राहत दी है। झारखंड समेत कई राज्यों में उन्हें 6,000 रुपये एकमुश्त मानदेय मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान में ड्यूटी कर रहे सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और बूथ लेवल सुपरवाइजरों को एकमुश्त 6,000 रुपये मानदेय देने का फैसला किया है। मंगलवार देर रात जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय उन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होगा, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य चल रहा है। इनमें झारखंड भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि SIR अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों पर कार्यभार काफी बढ़ जाता है। इसी अतिरिक्त जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें यह एकमुश्त मानदेय देने का निर्णय लिया गया है। यह राशि उनके वार्षिक पारिश्रमिक से अलग होगी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी चल रहा है। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR अभियान में तैनात बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल सुपरवाइजरों को चुनाव आयोग के इस फैसले का लाभ मिलेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।