
रांची : बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महतो ने उनसे बोकारो में 19 से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाले द्वितीय नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियों और सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

