Homeझारखंडनिर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने कहा- झारखंड में जल्द होंगे पंचायत चुनाव

निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने कहा- झारखंड में जल्द होंगे पंचायत चुनाव

Published on

spot_img

रांची: राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द करा लिये जाएंगे। पंचायत चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में पंचायत चुनाव को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बैठक में उन्होंने चुनाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

डॉ डीके तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी अभी प्रारंभिक चरण में है, सबसे पहले पंचायतों के सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने का काम चल रहा है।

कहा कि प्रजातंत्र के लिए चुनाव कराना आवश्यक है ,क्योंकि पंचायत चुनाव होने पर ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास की राशि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से खर्च की जाती है।

बताया कि चुनाव में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जारी आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन किया जाएगा।

पंचायत चुनाव के बारे में डीके तिवारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही चुनाव संपन्न होगा।

इसके लिए छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिसका समाधान समय रहते कर लिया जाएगा। चुनाव की तैयारियों को कई चरणों में पूरा करने का काम किया जाएगा।

बैठक में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

रांची में पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंकने वाला देवशीष पॉल गिरफ्तार, दो बंदरों का रेस्क्यू

Jharkhand News: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की टीम...

लोहरदगा में 12 साल बाद जनी शिकार, महिलाओं ने पुरुष वेशभूषा में मनाया पारंपरिक उत्सव

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कई गांवों में रविवार को 12 साल बाद महिलाओं...

रांची में 42 लाख की धोखाधड़ी और कार गायब, मधु पांडेय ने पति-ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Ranchi Crime News: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू रोड, कुम्हार टोली निवासी...

खबरें और भी हैं...