अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर…

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New Delhi : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच Yamuna के पानी में जहर का मामला गरमा गया है। चुनाव आयोग ने Arvind Kejriwal को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Haryana की ओर से यमुना के पानी को जहरीला करने के उनके आरोपों पर है।

केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर दिल्ली जल बोर्ड ने जहर नहीं पकड़ा होता, तो सामूहिक नरसंहार हो सकता था। EC ने चिंता जताई है कि केजरीवाल के आरोपों से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

इनमें क्षेत्रीय समूहों के बीच दुश्मनी, पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच तनाव और पानी की कमी के कारण कानून-व्यवस्था की समस्याएं शामिल हैं। EC ने केजरीवाल से कल शाम 8 बजे तक सबूत देने को कहा है।

Share This Article