Homeभारतमहाकुंभ : भगदड़ में घायल लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

महाकुंभ : भगदड़ में घायल लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

spot_img

Prayagraj : महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर भगदड़ मचने से अनेक लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के फौरन बाद ही बचाव कार्य शुरु कर दिया गया और करीब 40 Ambulance से घायलों व अन्य मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 30 लोगों मौत हुई है, फिलहाल मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।
जानकारी अनुसार मौनी अमावस्या स्नान के दौरान Prayagraj के संगम नोज घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं में अचानक भगदड़ मच गई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हो गई, मृतकों की संख्या की प्रशासन ने अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की है।

इस घटना में घायल हुए लोगों समेत करीब 200 श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटना के फौरन बाद 40 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों और मृतकों को केंद्रीय अस्पताल ले जाने के लिए लगाई गईं हैं। घटना के बाद Sangam Ghat से लेकर अस्पताल तक में चीख-पुकार और कोहराम मच गया।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए जो बैरिकेडिंग की गई थी, उससे भी अव्यवस्था उत्पन्न हो गई और अफरा-तफरी में यहां वहां जाने लगे, तभी यह हादसा पेश आया। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्नान को जारी रखने व्यवस्था बनाई गई है।

शुरुआती जानकारी में पता चला है कि देर रात हुई भगदड़ में कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं और उनके गिरने के बाद फैली अफवाह से भगदड़ मच गई और इसी दौरान अनेक लोग पैरों तल कुचल गए। इसमें जहां अनेक लोग घायल हुए वहीं अनेक लोगों के मरने की खबर है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...