रांची में पुलिस और उग्रवादियों में मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के खूंटी आरा स्थित सौबोत गांव के पास सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से लेवी वसूलने आये उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई, जिसमें एक उग्रवादी को गोली लगी, जबकि दो उग्रवादी गिरफ्तार कर लिए गए।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। हालांकि, चार से पांच उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस इलाके में सर्च अभियान (Search Campaign) चला रही है। मौके से हथियार, बाइक सहित कई समान मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सौबोत गांव के आसपास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान उग्रवादियों द्वारा लेवी की मांग की गई।

जंगल मे सर्च अभियान शुरू

सड़क निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसी क्रम में SSP सुरेन्द्र कुमार झा को सूचना मिली कि उग्रवादियों के दस्ता आगजनी करने के उद्देश्य से इलाके में घूम रहा है।

इसके बाद नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी की टीम और क्यूआरटी ने कार्रवाई करते हुए जंगल मे सर्च अभियान शुरू की।

इस क्रम में आज सौबोत गांव से थोडी दूर जंगल (Forest) में दोपहर में मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान अपने साथियों को गोली लगता देख कुछ भाग गए और दो उग्रवादी मौके से पकड़े गए है। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

Share This Article