LOCKDOWN से ड‍िप्रेशन में आई मॉडल ने 14वीं मंजिल से कूद कर दी जान

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई में मॉडल‍िंग की दुन‍िया में व्यस्त मॉडल के जीवन में तब भूचाल आ गया जब दो बार लॉकडाउन लगा।

इसके बाद कर‍ियर को लेकर इतनी परेशान हो गई क‍ि मॉडल ने 14वीं मंज‍िल से कूदकर अपनी जान दे दी।

दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रिया उर्फ भावना, पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में अपनी बड़ी बहन प्रियंका के पास कुछ दिनों से रह रही थी।

कोरोना काल से पहले वह मुंबई में मॉडलिंग करती थी।  लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से इस समय वह अपने करियर को लेकर परेशान थी।

पिछले कुछ दिनों से वह अपनी बहन के घर में रह रही थी।

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रिया ने 14वीं मंजिल पर स्थित अपनी बहन के फ्लैट की बालकनी से अचानक छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को नजदीक के अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उस मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाई थी डांट

प्रिया मूल रूप से दिल्ली मयूर विहार फेस-3 निवासी थी। वह सोसायटी में रहने वाली अपनी बहन प्रियंका के घर आई हुई थी।

एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक जांच में मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल का एक पुरुष मित्र मुंबई से आया था उसको लेकर परिजनों ने इसे डांटा था, जिसके बाद पुरुष मित्र वापस लौट गया था और यह नाराज हो गई थी।

प्रिया को समझाने के लिए उसकी मां भी आई थी।

Share This Article