सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग केस में 2 को मिली जमानत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Salman Khan Firing Case : अभिनेता Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस में Bombay High court ने गौरव भाटिया और वास्पी महमूद खान को जमानत दे दी है। अदालत ने यह फैसला ठोस सबूतों के अभाव में दिया।

क्या है मामला?

अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। नवी मुंबई पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो एक WhatsApp Group का हिस्सा थे, जिसमें सलमान की हत्या की साजिश रची जा रही थी।

आरोपियों पर सलमान के पनवेल फार्महाउस और शूटिंग लोकेशंस की रेकी करने का भी आरोप था। इस मामले में बिश्नोई गिरोह के 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन

गिरोह का सरगना लॉरेंस बिश्नोई, जो इस वक्त अहमदाबाद जेल में बंद है, पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।पिछले साल फायरिंग के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। उनके घर और शूटिंग सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article