नयी दिल्ली: यातायात चालान प्रणाली में किए गए संशोधनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात जिला अदालतों के वकीलों ने सोमवार को अदालती कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।
वकीलों ने विशेष रूप से, अदालत का रुख करने से पहले चालान राशि का 50 प्रतिशत जमा करने की अनिवार्यता के विरोध में यह हड़ताल की।


