पणजी: गोवा और दमन के आर्चबिशप फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने शनिवार को हिंदू समुदाय को दिवाली की शुभकामनाएं दीं तथा राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारा और आपसी सम्मान को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बिशप सिमियाओ फर्नांडीस के साथ संयुक्त रूप से जारी किए गए एक संदेश में, आर्चबिशप ने कहा कि दिवाली लोगों को ‘‘अंधेरे पर प्रकाश की और असत्य पर सत्य की जीत’’ की याद दिलाती है।



