तिरुवनंतपुरम : केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शनिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण को पढ़ने की उत्सुकता जताते हुए कहा कि ऐसे समय में, जब भारत की धर्मनिरपेक्ष परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के समक्ष गंभीर चुनौतियां हैं, पार्टी की वरिष्ठ नेता की यादें और विचार काफी मायने रखते हैं।

सतीशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दुनिया भर के लाखों पाठकों की तरह, वह भी सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ गांधी के हालिया साक्षात्कार का जिक्र करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उनके मन में उस असाधारण जीवन के बारे में पढ़ने की उत्सुकता और बढ़ गई है, जो प्रेम, व्यक्तिगत नुकसान, सहनशक्ति और अटूट संकल्प से गढ़ा गया है।

सतीशन ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत की धर्मनिरपेक्ष परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के समक्ष गंभीर चुनौतियां हैं, गांधी की यादें और उनके विचार बहुत गहरे मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ जिंदगियां इतिहास का हिस्सा बन जाती हैं। कुछ यादें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक बन जाती हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि एक पाठक के तौर पर, वह उनके जीवन के सफर को जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं।


