कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर हमला पूर्व नियोजित था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पुलिस पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का समर्थन करने के कारण उनकी पार्टी को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

आधी रात को कथित हमले के बाद अभिषेक के आवास के लिए रवाना हुईं ममता ने कहा कि वह कानून-व्यवस्था की बदहाली और डराने-धमकाने की घटनाओं को लेकर उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगी।



