डिवीज लैब्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 64 प्रतिशत बढ़कर 1,127 करोड़ रुपये

डिवीज लैबोरेटरीज का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 63.57 प्रतिशत बढ़कर 1,127 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि परिचालन आय में भी 35.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दवा कंपनी डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 63.57 प्रतिशत बढ़कर 1,127 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 689 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 35.39 प्रतिशत बढ़कर 3,676 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,715 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,265 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,948 करोड़ रुपये था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।