7,53, 000 रुपये में नीलाम हो सकता है 1865 का क्वीन विक्टोरिया के पोट्रेट वाला 10 रुपये का नोट

ब्रिटिश काल का 1865 में जारी क्वीन विक्टोरिया की तस्वीर वाला दस रुपये का दुर्लभ नोट नीलामी में 7.53 लाख रुपये से अधिक कीमत हासिल कर सकता है।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : क्या दस रुपये के किसी पुराने नोट के लिए सात लाख रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं। आप कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है। पर यह सच है। ब्रिटिश काल के एक पुराने नोट के सात लाख रुपये से ज्यादा में नीलाम होने की उम्मीदें लगायी जा रही हैं।

कहा जा रहा है कि क्वीन विक्टोरिया के शासनकाल में भारत के लिए जारी किया गया एक दस रुपये का नोट सात लाख 53 हजार रुपये में नीलाम हो सकता है। इसे आनेवाले दिनों में ब्रिटिश एंड वर्ल्ड बैंक नोट्स ऑक्शन में नीलाम किया जायेगा। जिस नोट की नीलामी होगी उसे 11 मई 1865 को जारी किया गया था।

यह नोट ब्रिटिश शासनकाल के क्वीन विक्टोरिया पोट्रेट सीरिज का हिस्सा है। ऐसे नोट यूनिफेस नोट कहलाते हैं। दरअसल, भारत में जुलाई 1861 के पहले प्राइवेट बैंक संचालित किए जाते थे। ऐसे बैंकों में बैंक ऑफ हिन्दोस्तान, बैंक ऑफ बंगाल और बैंक ऑफ मद्रास के नाम शामिल हैं। लेकिन जुलाई 1861 में इंग्लैंड की सरकार ने पेपर करेंसी बिल पारित कर दिया। उसके बाद से निजी बैंकों के नोट चलन से हटने लगे और बैंक ऑफ इंग्लैंड के तर्ज पर ही भारत में नोट जारी किए जाने लगे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।