‘ई20 बन गया 420’, लोगों की कार से हो रही पेट्रोल की चोरी : राहुल गांधी

ई20 पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। कर्नाटक की जांच रिपोर्ट के दावों पर तेल कंपनियों ने भी प्रतिक्रिया दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक सरकार द्वारा एकत्र किये गये नमूनों के परीक्षण परिणामों का हवाला देते हुए ई20 पेट्रोल की बिक्री को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और केंद्र से देशभर में बेचे जा रहे ईंधन में इथेनॉल की वास्तविक मात्रा को स्पष्ट करने की मांग की।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ई20 बना 420 – जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!’’ मोदी सरकार कहती है- पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 जिलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई। नतीजा देखिए: 14 में से 11 सैंपल में 20 फीसदी से ज्यादा एथनॉल, IOCL में 31.2 फीसदी, HPCL में 30.5 फीसदी।” हालांकि सरकारी कंपनियों ने कर्नाटक के दावे का खंडन किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि उन्होंने मामले पर संज्ञान लिया है। बयान में कहा गया है, ”तेल कंपनियां यह स्पष्ट करना चाहती हैं कि दावों में जिन रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, वे निर्धारित कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुसार किए गए जांच से समर्थित नहीं हैं।”

Share This Article