जीनिया के सदस्यों में संत माइकल ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के साथ दीवाली मनाई

रांची में ज़िनिया द वॉइस ऑफ चाइल्ड ने सेंट माइकल्स ब्लाइंड स्कूल के 89 दृष्टिबाधित बच्चों के साथ रोशनी 7.0 कार्यक्रम में दीपावली की खुशियां बांटी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ज़िनिया – द वॉइस ऑफ चाइल्ड की ओर से सेंट माइकल्स ब्लाइंड स्कूल, बहुबाजार में 89 दृष्टिबाधित बच्चों के साथ ‘रोशनी 7.0’ का आयोजन किया गया। 6 नवंबर को दोपहर 3:30 से शाम 7:00 बजे तक हुए आयोजन में दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ दीप जलाए गए, आतिशबाज़ी की गई तथा सभी के बीच भोजन और मिठाइयों का वितरण किया गया। ज़िनिया की टीम ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी और प्रेम, उल्लास एवं एकजुटता का संदेश दिया।

मौके पर बच्चों ने जीनिया के सदस्यों के सामने नृत्य पेश किया और उन्हें अपनी मधुर आवाज में गाने भी सुनाएं। जीनिया के सेंट माइकल ब्लाइंड स्कूल पहुंचने पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और पूरे उत्साह के साथ सदस्यों के साथ मिलकर दीपावली मनाई। इस आयोजन में जीनिया के चेक सलोनी अरोड़ा, ओम चौरसिया, शताक्षी मित्रा, पलक नायर, प्रथमेश लाठ, अदिति पलक, अश्मित बग्गा, आफिया आलम, अनुशिका, शुभम प्रकाश शिवम सिंहा, अनिकेत मिश्रा, अभिषेक कुमार गुप्ता, कुणाल सिंह और अक्षत श्रीवास्तव शामिल थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।