Latest NewsUncategorizedराज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने चश्मदीद गवाह

राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने चश्मदीद गवाह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की पोर्न केस में परेशानी बढ़ती जा रही है।

कोर्ट ने कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

वहीं मुंबई पुलिस जोरो-शोरों से जांच और सबूत इक्कट्ठा करने में लगी हुई है।

अब खबर है कि राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी इस केस में चश्मदीद गवाह बनकर आगे आए हैं।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि यह चार कर्मचारी केस में बड़ा रोल निभाएंगे।

राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने चश्मदीद गवाह

राज कुंद्रा और अन्य लोग केस से जुड़ी बातों का खुलासा नहीं कर रहे हैं और ज्यादा बातें नहीं बता रहे हैं।

ऐसे में उनकी कंपनी के यह चार कर्मचारी इस मामले की जरूरी जानकारी निकलवाने में बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।

इन चार कमर्चारियों से क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा की बिजनेस डील्स के बारे में जानकारी लेंगी।

उनसे पूछा जाएगा कि पोर्नोग्राफी रैकेट कैसे चलाया जा रहा था, फाइनेंसियल डील्स और बाकी चीजों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

क्राइम ब्रांच इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज कुंद्रा पैसों को कैसे मैनेज करते थे।

शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बार फिर राज कुंद्रा की कंपनी विआन की फिर से तलाशी ली।

अंधेरी वेस्ट में स्थित इस कंपनी से क्राइम ब्रांच को एक लॉकर बरामद हुआ है, जिसे छपाकर रखा गया था।

बताया जा रहा है कि इस लॉकर से बिजनेस कई दस्तावेज और क्रिप्टो करेंसी बरामद हुई है।

अभी क्राइम ब्रांच दस्तावेजों का विश्लेषण करने में लगी है।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...