केस हारी अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स, शिबानी दांडेकर को आया गुस्सा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं।

कंजरवेटरशिप से मुक्त होने के लिए ब्रिटनी ने कई बयान दिए। ब्रिटनी ने अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होने के लिए कोर्ट का रुख की था।

वहीं खबर आ रही है कि ब्रिटनी यह केस हार गई हैं और उन्हें कंजरवेटरशिप से आजादी नहीं मिली है।

कोर्ट ने ब्रिटनी की तमाम दलीलों को खारिज कर उनके फादर जेमी स्पीयर्स के पास ही संरक्षण का अधिकार रखा।

कोर्ट के फैसले के खिलाफ कई सेलेब्स ने नाराजगी जाहिर की है। बॉलीवुड अभिनेत्री -सिंगर, मॉडल शिबानी दांडेकर भी आईं। शिबानी ने लिखा, ‘महिलाओं को कंट्रोल करना बंद करो।’

बता दें कि पिछले 13 साल से सिंगर की लाइफ से जुड़े हर फैसले उनके पिता ही ले रहे हैं।

इसमें आर्थिक और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े मामले भी शामिल हैं। उस समय ब्रिटनी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

कंजरवेटरशिप, अमेरिका का एक कानून है, जो संरक्षण का अधिकार देता है। इसमें कोर्ट संरक्षण करने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव करती है।

Share This Article