दर्द भरे सोंग ‘बस कर पगली’ को ‎मिले 1.5 मिलियन व्यूज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ एक सेड सॉन्ग ‘बस कर पगली’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी किया गया है।

उनके वीडियो को सभी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसे खेसारी और मेघा शाह पर फिल्माया गया है। ये वायरल हो रहा है।

भोजपुरी गाना ‘बस कर पगली’ का वीडियो एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है।

गाने को खेसारी लाल और मेघा शाह पर फिल्माया गया है। इसके वीडियोज को करीब डेढ़ मिलियन व्यूज हैं। इसे एक लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

वहीं, गाने को प्रसुन यादव ने कोरियोग्राफ किया। इसके प्रोड्यूसर शरमीला रौशन सिंह हैं।

अगर वीडियो के फिल्मांकन की बात की जाए तो इसमें एक्टर की गर्लफ्रेंड का रोल मेघा निभा रही हैं।

जब वो उन्हें धोखा देती हैं तो वो इसके गम में हो जाते हैं। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली।

बता दें कि इससे पहले खेसारी फेसबुक पर लाइव आए थे। इस लाइव में उन्होंने एक्ट्रेस मेघा शाह से फैंस की मुलाकात करवाई थी।

वीडियो में एक्टर ने एक्ट्रेस को अपनी धोखेबाज गर्लफ्रेंड बताया था। इसके साथ ही उन्होंने मेघा को फैंस की भाभी तक बना दिया था।

दोनों ही कलाकारों के वीडियो को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। दोनों की मस्ती लोगों को खूब पसंद आई थी।

अगर खेसारी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसमें उनके अपोजिट सहर आफसा ने लीड रोल प्ले किया है।

ट्रेलर वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।

बता दें ‎कि भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव कलाकार और गायक दोनों का रोल बखूबी प्ले करते हैं और उनके प्र‎ति दर्शकों में जबर्दस्त दीवानगी है।

Share This Article