दिशा पाटनी ने मारी बैक फ्लिप, बोलीं- ‘काश ये थोड़ा और मक्खन जैसा होता’

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दिशा अपनी एक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह बैकफ्लिप मारते दिखाई दे रही हैं। लेकिन वह खुद अपनी बैकफ्लिप से खुश नहीं हैं।

दिशा पाटनी ये बैकफ्लिप थोड़ी ऊंचाई से कर रही हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- काश ये थोड़ा और मक्खन जैसा होता।

इस वीडियो की खास बात है कि ये टाइगर श्रॉफ का जिम एरीया का है। बैकग्राउंड में टीम टाइगर लिखा है।

दिशा के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रही है।

टाइगर श्रॉफ ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- क्लीन। वहीं कई अन्य सेलेब्स ने भी वीडियो पर कमेंट किया है।

दिशा पाटनी एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ एक जोरदार डांसर और फिटनेस फ्रीक भी हैं।

वह अक्सर अपने जिम से जुड़े फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, दिशा का बोल्ड अंदाज भी अक्सर चर्चा में रहता है।

आपको बता दें कि दिशा पाटनी ने अब तक 6 हिंदी फिल्में की हैं, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016), बागी 2 (2018), भारत (2019), मलंग (2020), बागी3 (2020) और राधे (2021), लेकिन इन 6 फिल्मों से ही उन्होंने बॉलीवुड में ऐसी पहचान बना ली है, जिसे बनाने में कई एक्ट्रेसेस को लंबा समय लगा।

राधे में वह सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। दोनों की उम्र में लंबा फासला है, लेकिन केमिस्ट्री दमदार नजर आईं।

Share This Article