हॉलीवुड अभिनेता जोसेफ लारा का पत्नी सहित प्लेन क्रेश हादसे में निधन

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: हॉलीवुड अभिनेता जोसेफ लारा का दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी सहित 7 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता अपनी पत्नी और 5 अन्य लोगों के साथ छोटे जेट में सफर कर रहे थे, जो क्रैश होकर झील में जा गिरा।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की छानबीन कर रही है। इस हादसे के बाद हॉलीवुड में शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेसना सी501 जेट शनिवार की सुबह रदरफोर्ड काउंटी के स्मिर्ना शहर के समीप झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें जोसेफ लारा सहित अन्य छह अन्य लोग सवार थे।

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस जोसेफ लारा सहित अन्य छह लोगों की बॉडी की तलाश कर रही है।

रदरफोर्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के कैप्टन जॉन इंगल ने बयान दिया कि पर्सी प्रीस्ट लेक में तलाशी अभ‍ियान चल रहा है।उन्होंने कहा कि झील के आसपास के इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त प्लेन के मलबों की छानबीन की जा रही है।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान ब्रांडन हाना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्ट‍िन, जेनिफर जे मार्ट‍िन, जेस्स‍िका वाल्टर्स और जोनाथन वॉल्टर्स के रूप में हुई है।

Share This Article