स्टारडस्ट के कवर पेज पर फोटो देख भावुक हुए सोनू सूद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: कोरोना संकट ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किया, तो कई प्रवासी मजदूरों के लिए सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए। कुछ लोगों ने उन्हें रियल हीरो कहा तो कोई उन्हें भगवान मानने लगा।

प्रवासी मजदूरों, कामगारों और बाहर पढ़ रहे बच्चों को उन्होंने लॉकडाउन के बीच देश में सुरक्षित उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया।

नेकी के इस काम के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अब सोनू सूद को मशहूर फिल्म मैगजीन स्टारडस्ट के अप्रैल इशू के कवर पर प्रकाशित किया है।

पत्रिका के कवर पेज पर अपनी तस्वीर देखकर सोनू सूद को अपने पुराने दिन याद आ गए। सोनू ने अपने ट्विटर पर स्टारडस्ट के कवर पेज को शेयर किया है।

जिसमें वह पोज देते नजर आ रहे हैं। मैगजीन पर लिखा है क्या रियल हीरो सोनू सूद ने दूसरे रील हीरोज से मार्च छीन लिया है?

अभिनेता ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि सालों पहले उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन शूट के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वह रिजेक्ट हो गए थे।

सोनू ने लिखा वह दिन ऐसा था, जब मैंने पंजाब से स्टारडस्ट के ऑडिशन के लिए अपनी तस्वीरें भेजी थीं, लेकिन मैं रिजेक्ट हो गया था। आज मैं स्टारडस्ट के इस प्यारे से कवर के लिए शुक्रिया कहता हूं। आभार। इससे पहले रील हीरो से रियल हीरो बने सोनू सूद को फोर्ब्स की तरफ से लीडरशिप अवार्ड 2021 दिया गया।

सोनू सूद को ‘कोविड-19 हीरो’ बताया गया था। उन्होंने ट्रॉफी की तस्वीर ट्वीट कर इस अवार्ड के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया था।

कोविड की वजह से सोनू ने इस अवार्ड को वर्चुअल तौर पर हासिल किया था।

Share This Article