लोगों की इंस्पायर करती हैं तारक मेहता की असल पत्नी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर घर में पसंद किया जाने वाला शो है। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।

शो में तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा की पत्नी के तौर पर अंजलि भाभी नजर आती हैं, लेकिन असल में उनकी पत्नी कोई और ही हैं। शैलेश की पत्नी का नाम स्वाति लोढ़ा है।

शैलेश लोढ़ा की पत्नी स्वाति लोढ़ा बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उनका एक्टिंग की दुनिया से कोई लेना देना नहीं है। स्वाति खूब पढ़ी लखी है। मैनेजमेंट के क्षेत्र में स्वाति ने पीएचडी किया है।

शैलेश लोढ़ा की पत्नी स्वाति लोढ़ा न सिर्फ मैनेजमेंट स्कॉलर हैं, बल्कि उन्होंने कई किताबे भी लिखी हैं। वो एक लेखिका भी हैं।

सामाजिक कार्यों में भी स्वाति अपना योगदान देती हैं। शैलेश लोढ़ा और स्वाति लोढ़ा एक बेटी के माता-पिता हैं। शैलेश की बेटी का नाम स्वरा है और वो भी अपनी मां की तरह ही लेखिका हैं।

स्वरा ने अपने माता-पिता से ही ये गुण सीखा है। शैलेश लोढ़ा  की पत्नी स्वाति लोढ़ा उनके लेखन में भी मदद करती हैं।

स्वाति ने शैलेश की मदद की थी जब वो अपनी पहली किताब लिख रहे थे। वैसे अब तक शैलेश अपनी चार किताबें लिख चुके हैं।

शैलेश लोढ़ा की पत्नी स्वाति लोढ़ा पेरेंटिंग के विषय पर भी लोगों को इंस्पायर करती हैं। वो सोशल मीडिया पर पेरेंटिंग से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं।

साथ ही उन्होंने हाल के दिनों में ही अपनी बेटी स्वरा की एक किताब लिखने में मदद की थी, जिसका नाम ’54 रीजन वाय् पैरेंट्स सक’ है।

सोशल मीडिया से शैलेश और स्वाति दोनों दूर ही रहते हैं। उनकी बेटी भी अभी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नहीं।

Share This Article