भारत में विनिर्मित एंटीना यूरोप को निर्यात करेगी एरिक्सन: अधिकारी

एरिक्सन भारत में बने एंटीना यूरोप को निर्यात करेगी। कंपनी के मुताबिक 5जी विस्तार ने भारत को 6जी की दिशा में बढ़त दी है और नेटवर्क ढांचा मजबूत हुआ है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: स्वीडन की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी एरिक्सन भारत में निर्मित एंटीना का यूरोप को निर्यात करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में 5जी नेटवर्क के तेजी से विस्तार ने 6जी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए देश को प्रतिस्पर्धी बढ़त दी है। ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026’ में एरिक्सन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत के बाजार क्षेत्र के प्रमुख एंड्रेस विसेंट ने कहा कि भारत में मिड-बैंड 5जी कवरेज 95 प्रतिशत आबादी तक पहुंच गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 45 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि 6जी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत को प्रतिस्पर्धी बढ़त हासिल है, क्योंकि सही नेटवर्क ढांचा तैयार करना सबसे कठिन काम था और वह पहले ही किया जा चुका है।

विसेंट ने कहा, ‘‘हमें यह कहते हुए गर्व है कि हमने भारत में 1903 में अपनी यात्रा शुरू की थी। यह 123 साल पहले की बात है। इसके बाद 1994 में हम भारत में विनिर्माण शुरू करने वाले पहले विनिर्माताओं में शामिल थे। हमने भारत में अपनी विनिर्माण क्षमता स्थापित की। आज हम देश में इस्तेमाल होने वाले सभी 4जी और 5जी रेडियो यहीं बनाते हैं। हम भारत में बड़े पैमाने पर एमआईएमओ और कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल के लिए एंटीना भी बनाते हैं। हम केवल भारत के लिए ही उत्पादन नहीं करते, बल्कि भारत से निर्यात भी करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हम यह घोषणा कर रहे हैं कि भारत में विनिर्मित अपनी सभी क्षमताओं और एंटीना का यूरोप को निर्यात करेंगे।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।