पार्टी या कार्यक्रम में जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें, अचानक परेशानी से बचेंगी

Manu Shrivastava
2 Min Read
पार्टी बैग जरूरी सामान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

किसी भी पार्टी या कार्यक्रम में जाने से पहले महिलाएं अक्सर मेकअप और आउटफिट पर ज्यादा ध्यान देती हैं। लेकिन खूबसूरत दिखने के साथ-साथ सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए हैंडबैग में कुछ ऐसी चीजें जरूर रखें, जिनकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है।

रोल ऑन परफ्यूम या डियोड्रेंट रखें साथ

कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा होने के कारण पसीना और शरीर से आने वाली गंध की समस्या हो सकती है। ऐसे में हल्का रोल ऑन परफ्यूम या डियोड्रेंट आपको पूरे समय फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसे छोटे साइज में बैग में रखना आसान होता है।

हैंड सैनिटाइजर से रखें खुद को सुरक्षित

पार्टी या इवेंट में कई लोगों से मिलना-जुलना होता है। ऐसे में हाथों की सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। हैंड सैनिटाइजर बैग में रखने से आप जरूरत पड़ने पर तुरंत हाथ साफ कर सकती हैं।

चार्जर और इयरफोन न भूलें

कार्यक्रमों में अक्सर शोर ज्यादा होता है, जिससे फोन पर बात करने में परेशानी आ सकती है। इयरफोन इस समस्या को आसान बना सकते हैं। वहीं फोटो और वीडियो बनाने के दौरान फोन की बैटरी खत्म हो सकती है, इसलिए छोटा चार्जर या पावर बैंक साथ रखना बेहतर विकल्प है।

टिशू पेपर आएंगे कई बार काम

टिशू पेपर ऐसी चीज है जिसकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है। मेकअप ठीक करने, हाथ साफ करने या किसी छोटे-मोटे काम के लिए बैग में टिशू जरूर रखें। दिन के कार्यक्रमों के लिए वेट टिशू और भी उपयोगी हो सकते हैं।

सैनिटरी नैपकिन रखें, रहें बेफिक्र

अगर आपको लगता है कि इसकी जरूरत पड़ सकती है, तो बैग में एक सैनिटरी नैपकिन जरूर रखें। इससे अचानक आने वाली परेशानी से बचा जा सकता है और कार्यक्रम का आनंद बिना किसी चिंता के लिया जा सकता है।

Share This Article