हर दिन 604 भारतीय छोड़ रहे हैं नागरिकता: गौरव वल्लभ

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया है कि देश के 604 लोग हर दिन नागरिकता छोड़ रहे हैं। ये ऐसे नागरिक हैं, जिनकी आमदनी (Income) वर्ष में आठ करोड़ से अधिक है।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता (Press Conference) के दौरान कहा कि अमृतकाल में 604 भारतीय (Indians) हर दिन देश छोड़ रहे हैं। यह ठीक नहीं है। इसके कारणों को समझने की जरूरत है।

हर दिन 604 भारतीय छोड़ रहे हैं नागरिकता: गौरव वल्लभ- Every day 604 Indians are giving up citizenship: Gaurav Vallabh
गौरव: अच्छे दिन भारत में नहीं बल्कि दूसरे देशों में आ रहे

गौरव ने कहा कि जिस तरह से भारतीय नागरिक देश की नागरिकता छोड़ रहे हैं उससे तो यही लगता है कि अच्छे दिन भारत नहीं बल्कि दूसरे देशों में आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग देश में बढ़ती बेरोजगारी (Un Employment), लो GDP ग्रोथ आदि कारणों के चलते देश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

गौरव ने कहा कि देश में गरीबी बढ़ रही है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) में भारत का 107वां स्थान है।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में 135वां स्थान, ग्लोबल प्रेस फ्रीडम इंडेक्स (Global Press Freedom Index) में देश का 150वां स्थान है। सरकार को इन बातों पर गौर करना चाहिए।

Share This Article