खूंटी बिरसा कॉलेज में लगी प्रदर्शनी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: बिरसा कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्या जीके किरो और अन्य अतिथियों ने किया।

जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन सहित विज्ञान की अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं ने किया। मौके पर प्रभारी प्राचार्या जीके किरो ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।

28 फरवरी को ही देश के ही नहीं, पूरी दुनिया के जाने माने वैज्ञानिक सर सीवी रमन ने 1928 को अपनी खोज रमन प्रभाव यर रमन इफेक्ट का एलान किया था।

उनकी इसी खोज के लिए 1930 में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हीं के सम्मान में पूरे देश में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

प्राचार्या ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित करना और उनमें विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 28 फरवरी को विज्ञान सर्वत्र पूज्यते के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया था।

इसीके आलोक में बिरसा कॉलेज में 22 से 28 फरवरी तक विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौेके पर प्रो डॉ पुष्पा सुरीन, डॉ स्मिता महतो, डॉ केएम महतो, डॉ एसबी चौधरी, तारीफ लुगुन, डॉ अभिषेक कुमार, रीता कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई।

Share This Article