किसान परेड : चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट के दौरान हादसा, ट्रैक्टर पलटा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: किसानों की ट्रैक्टर परेड को दिल्ली पुलिस की तरफ से 37 शर्तों के साथ मंजूरी दी गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह किसानों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए परेड़ शुरू कर दी।

ताजा मामला चिल्ला बॉर्डर का है। यहां पर स्टंट के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। घटना में महानगर अध्यक्ष राजीव नागर घायल हुए हैं, हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

वहीं मौके पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर को सीधा किया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर को लाइन से लगवाने के लिए मंच से अपील की गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद एक ट्रैक्टर चालक उत्साहित होकर स्टंट करने लगा। इस दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई।

मामले की सूचना पर तुरंत नोएडा पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

Share This Article