धनबाद में किसान अब ‘किसानों की पाठशाला’ में सीख करेंगे उन्नत खेती

नुमंडल कृषि पदाधिकारी कंचन सोना ने बताया कि धनबाद के निरसा, बाघमारा, बलियापुर, अलकडीहा और टुंडी में इस केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: ‘किसानों की पाठशाला’ में अब धनबाद के किसानों को भी उन्नत खेती के गुर सिखाए जाएंगे, ताकि वह अच्छी फसल मुहैया करा सकें।

राज्य सरकार ने किसानों को सशक्त (Strong) बनाने के लिए 100 कृषक पाठशाला (Farmers School) तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत धनबाद में भी छह कृषक पाठशाला केंद्र बनने हैं। यहां उन्हें उन्नत बीज सहित जरूरी यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

किसान  ना सिर्फ बनेंगे  सशक्त , बल्कि कर पाएंगे  पहले से बेहतर खेती

इस संबंध में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कंचन सोना ने बताया कि धनबाद के निरसा, बाघमारा, बलियापुर, अलकडीहा और टुंडी में इस केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

इसके माध्यम से कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा कृषकों को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग एवं अन्य दूसरे योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धनबाद के गोविंदपुर में कृषक पाठशाला केंद्र का काम जारी है, जो दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे किसान खुद को ना सिर्फ सशक्त बना पाएंगे, बल्कि पहले से बेहतर खेती किसानी भी कर पाएंगे।

Share This Article