फारूक अब्दुल्ला का नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद से हटने (Farooq Abdullah Resigns) की घोषणा करते हुए कहा कि यह नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय है।

उन्होंने कहा, “मैं अब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव (Election) नहीं लड़ूंगा। इसके लिए चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। यह नई पीढ़ी के लिए जिम्मेदारियां संभालने का समय है।’’

बेटे उमर अब्दुल्ला के पार्टी अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना

उन्होंने कहा, ‘पार्टी का कोई भी व्यक्ति इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। यह एक लोकतांत्रिक अभ्यास है।’

अटकलें लगाई जा रही हैं कि 85 वर्षीय अब्दुल्ला पार्टी संरक्षक (Party Patron) की भूमिका निभाएंगे। पार्टी के मौजूदा उपाध्यक्ष एवं उनके बेटे उमर अब्दुल्ला के पार्टी अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है।

Share This Article