प्रेम-प्रसंग में पिता ने नाबालिक बेटी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने…

पुलिस ने आरोपी के घर से देसी बंदूक बरामद की है। आरोपी पिता संजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता संजय कुमार सिंह ने सोमवार को अपनी बेटी पुष्पा कुमारी सिंह (15 वर्ष) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मामला Garhwa जिले रंका थाना क्षेत्र के दुधवल पंचायत के नगारी गांव का है। सूचना मिलते ही रंका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी के घर से देसी बंदूक बरामद की है। आरोपी पिता संजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।

अन्य संप्रदाय के युवक से प्रेम

SDPO संतोष कुमार ने बताया कि संजय सिंह की लड़की का बगल के अन्य संप्रदाय के लड़का से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

माता-पिता को यह नागवार गुजरा। इसलिए गुस्से में पिता संजय कुमार सिंह ने देसी बंदूक से बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Share This Article