JAS के 11 अधिकारी जल्द बनेंगे IAS, 33 नाम भेजे गए थे UPSC को, नियमानुसार…

प्रोन्नति को लेकर UPSC की बैठक 20 नवंबर को हुई, जिसमें चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह ने भी हिस्सा लिया। जिन अफसरों को IAS संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है वे BPSC 38वीं बैच के अफसर हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा (JAS) के 11 अफसर जल्द IAS संवर्ग में प्रोन्नत होंगे। इसके लिए हेमंत सरकार ने नियमानुसार 33 नाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन UPSC को भेजे गए थे।

बता दें कि झारखंड कैडर में वर्तमान में 184 आइएएस ही कार्यरत है। स्वीकृत पदों की संख्या 224 है।

इस हिसाब से 40 अफसरों की कमी है। 11 अफसरों को आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिलने के बाद IAS अफसरों की संख्या यहां 195 हो जाएगी।

20 नवंबर को हुई UPSC की बैठक

प्रोन्नति को लेकर UPSC की बैठक 20 नवंबर को हुई, जिसमें चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह ने भी हिस्सा लिया।

जिन अफसरों को IAS संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है वे BPSC 38वीं बैच के अफसर हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रोन्नति पाने वालों में विजय कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, रंजीत लाल, विधानचंद्र चौधरी, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार सिंह और शैलेंद्र कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Share This Article