फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सड़क दुर्घटना में घायल

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शनिवार को पनवेल में राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं, उन्हें तत्काल नई मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मामले की छानबीन पनवेल पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर में मलाइका अरोड़ा पनवेल में किसी इवेंट में शामिल होने के लिए गई थी।

इवेंट खत्म होने के बाद वे मुंबई की ओर लौट रही थीं, उसी समय पनवले में हाइवे पर उनकी कार अचानक एक वाहन से टकरा गई।

इस घटना में से मलाइका अरोड़ा के सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा था।

घटनास्थल पर उपस्थित मनसे पदाधिकारी जयराज लांडगे ने तत्काल मलाइका अरोड़ा को पनवेल स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के सिर में टांका भी लगा है।

पनवेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article